RRB NTPC Undergraduate Notification 2025 रेलवे की नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी! रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आखिरकार NTPC अंडरग्रेजुएट पोस्ट्स के लिए नोटिफिकेशन निकाल दिया। इस बार कुल 3058 सीटें खाली हैं, जिनमें ज्यादातर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के पद हैं। अगर आपने सिर्फ 12वीं पास की है और सरकारी जॉब चाहते हैं, तो ये आपके लिए परफेक्ट चांस है।
मैंने खुद नोटिफिकेशन चेक किया – CEN 07/2025 के नाम से जारी हुआ है। आवेदन 28 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 27 नवंबर 2025 तक चलेगा। फॉर्म सिर्फ rrbapply.gov.in पर भरना है। चलिए, एक-एक करके सारी बातें आसान भाषा में समझते हैं।
सबसे पहले: डेट्स याद रखें (कलेंडर में मार्क कर लो!)
| क्या करना है? | कब तक? |
|---|---|
| फॉर्म भरना शुरू | 28 अक्टूबर 2025 |
| आखिरी तारीख | 27 नवंबर 2025 |
| फीस जमा करने की लास्ट डेट | 29 नवंबर 2025 |
| गलती सुधारने का मौका (एक्स्ट्रा फीस के साथ) | 30 नवंबर – 9 दिसंबर 2025 |
| दिव्यांग उम्मीदवार स्क्राइब डिटेल डालें | 10-14 दिसंबर 2025 |
कितनी वैकेंसी? कौन से पद?
RRB NTPC Undergraduate Notification 2025 इस बार सबसे ज्यादा सीटें टिकट क्लर्क की हैं।
| पद का नाम | कितनी सीटें? |
|---|---|
| कमर्शियल कम टिकट क्लर्क | 2474 |
| अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट | 394 |
| जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट | 163 |
| ट्रेन क्लर्क | 77 |
| टोटल | 3058 |
खास बात: एक ही फॉर्म में सारे पद चुन सकते हो, लेकिन केवल एक RRB चुनना पड़ेगा।
सैलरी कितनी मिलेगी? (7th Pay Commission)
रेलवे में DA, HRA, मेडिकल सब फ्री मिलता है। बेसिक पे कुछ इस तरह:
| पद | लेवल | शुरू की सैलरी |
|---|---|---|
| टिकट क्लर्क | लेवल-3 | 21,700 |
| बाकी तीनों पद | लेवल-2 | 19,900 |
पहले साल 28,000 – 35,000 इन-हैंड आ सकती है (शहर के हिसाब से)।
कौन अप्लाई कर सकता है?
- पढ़ाई: 12वीं पास (किसी भी स्ट्रीम से)
- उम्र: 18 से 30 साल (1 जनवरी 2026 तक)
- SC/ST: +5 साल
- OBC: +3 साल
- दिव्यांग: +10 साल
- टाइपिंग: टाइपिस्ट वाले पद के लिए हिंदी या इंग्लिश में टाइपिंग आनी चाहिए।
फीस कितनी लगेगी?
| कैटेगरी | फीस |
|---|---|
| जनरल/OBC/EWS | 500 |
| SC/ST/महिला/ट्रांसजेंडर/दिव्यांग/ईबीसी | 250 |
रिफंड: CBT-1 देने पर
- जनरल को 400
- बाकियों को पूरा 250 वापस!
फॉर्म कैसे भरें? (5 मिनट का काम)
- साइट खोलो: rrbapply.gov.in
- नया अकाउंट बनाओ → OTP आएगा मोबाइल पर
- लॉगिन करो → एक RRB चुनो (बदल नहीं सकते बाद में)
- डिटेल भर दो → फोटो (सफेद बैकग्राउंड), सिग्नेचर (काले पेन से)
- फीस भरो → UPI/कार्ड से
- प्रिंट निकाल लो → फ्यूचर में काम आएगा
गलती मत करना: फोटो में कैप/चश्मा नहीं होना चाहिए।
सिलेक्शन कैसे होगा?
- CBT-1 → क्वालीफाई करना है
- CBT-2 → असली मेरिट यहीं बनेगी
- टाइपिंग टेस्ट → सिर्फ क्लर्क वालों के लिए
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन + मेडिकल
हर गलत जवाब पर 1/3 मार्किंग कटेगी।